Jammu kashmir News: रामबन के होटल में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 5 घायल, जांच के दिए गए आदेश
Jammu Kashmir fire incident: जम्मू और कश्मीर के रामबन के सनासर में एक होटल में 04 मई की सुबह आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है।

जम्मू और कश्मीर के रामबन के सनासर स्थित होटल में भीषण आग लगी है। आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पूरे मामले पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार (04 मई) सुबह एक होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक घटना सनासर पर्यटन स्थल स्थित होटल मां शांति में हुई। आग बेकाबू हो गई और बाद में तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। एडीसी रामबन की अध्यक्षता में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां रवाना कर दी गई हैं। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
Recommended Video

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'जिला रामबन के सनासर इलाके में एक होटल में दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना के बारे में पता चला, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए।'
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आगे लिखा, 'मैं डीसी, मुसरत इस्लाम के संपर्क में हूं। घायलों को हर संभव मदद की जा रही है। जिन्हें जरूरत है, उन्हें बाहर के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार और सहायता भी प्रदान की जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'












Click it and Unblock the Notifications