Exit Poll 2024: उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल को बताया टाइमपास, जानिए और किसने क्या कहा?
Jammu Kashmir Exit Poll 2024 News: जम्म कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनाव के नतीजे 08 अक्टूबर को सभी के सामने आएंगे। नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस+एनसीपी सरकार बना सकती है।
वहीं, सामने आए आंकड़ों में बीजेपी दूसरे स्थान पर नजर आ रही है। चुनाव के नतीजों से ठीक 3 दिन पहले आए एग्जिट पोल पर अब जम्मू कश्मीर के राजनेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी हैं। जम्मू कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए है।

साथ ही, एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया। उमर अब्दुला ने X पर लिखा, 'मुझे आश्चर्य है कि चैनल एग्जिट पोल को लेकर परेशान हैं, खासकर हाल के आम चुनावों की विफलता के बाद। मैं चैनलों, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि पर होने वाले सभी शोर को नजरअंदाज कर रहा हूं, क्योंकि केवल 8 अक्टूबर को ही नंबर सामने आएंगे। बाकी सब सिर्फ टाइम पास है।'
वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, 'नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस की जो बढ़त दिख रही है, यह केवल एग्जिट पोल में है, जब सही नतीजे आएंगे, उसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आएगी। हमें विश्वास है कि 35 से ज्यादा सीटें हम जम्मू से जीतेंगे और कश्मीर में भी भाजपा पहले से बेहतर स्थिति में आएगी। सरकार भाजपा के पक्ष में बनेगी।'
जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल पर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि 8 अक्टूबर को भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। जम्मू-कश्मीर की अगली सरकार भाजपा की होगी।' बता दें, अधिकांश एग्जिट पोल में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी को जम्मू कश्मीर में किंगमेकर करार दे दिया गया है। जी हां...पीपल्स पल्स ने कांग्रेस+एनसी को 46 से 50 सीटे, भाजपा को 23 से 27 सीट, पीडीपी को 7 से 11 सीट और अन्य को 4 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
वहीं, आजतक -सी वोटर ने कांग्रेस+एनसी को 40 से 48 सीट, भाजपा को 27 से 32, पीडीपी को 6 से 12 और अन्य को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा को 24 से 34 सीटें दी है। जबकि, कांग्रेस+एनसी को 35 से 45 सीट, पीडीपी को 4 से 6 और अन्य पार्टियों को 8 से 23 सीटें दी है।
बता दें, यह केवल अभी आकड़ें है...जम्मू कश्मीर के चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे। चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि जम्मू कश्मीर में किसी पार्टी की सरकार बनेगी। लेकिन, एग्जिट पोल के सामने आए आकड़ों से एक बात तो साफ हो गई है कि जम्मू कश्मीर की आवाम उमर अब्दुल्ला को सीएम के रूप में देखना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications