PM मोदी की स्पीच पर उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज,पूछा-अगर यहां लोकतंत्र है तो चुनाव क्यों नहीं हो रहे?

चेन्नई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, पीएम ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का उत्सव मनाने की बात की है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र कहां है।

jammu kashmir ex cm Omar Abdullah taunts PM Modi for his festival of democracy remark

जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी द्वारा बुधवार को लोकसभा में दी गई स्पीच पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पीएम ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का उत्सव मनाने की बात की है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र कहां है। दरअसल पीएम मोदी ने कहा था कि, आज जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन कायम हैं और लोग वहां आसानी से जा सकते हैं।

चेन्नई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, पीएम ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का उत्सव मनाने की बात की है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र कहां है। हमारे यहां 2014 के बाद से विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। अगर पीएम कहते हैं कि लोग यहां (जम्मू-कश्मीर) आ रहे हैं, शांति है तो चुनाव क्यों नहीं हो रहे?

इससे पहले कल पीएम की स्पीच पर तंज करते हुए उमर ने ट्वीट कर लिखा था कि, वो कहते हैं कि आज जम्मू-कश्मीर में शांति है। सैकड़ों लोग वहां जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर ने पर्यटन में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि जम्मू -कश्मीर में लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन क्या लोकतंत्र का उत्सव ऐसा होता है।

उमर अब्दुल्ला ने मोदी सरकार से पूछा कि, 2018 के बाद से हमारी कोई निर्वाचित सरकार नहीं है, जबकि 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। इससे पहले फारूक अब्दुल्ला ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एक कार्यक्रम में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने ही चाहिए क्योंकि उपराज्यपाल का प्रशासन लोगों के मुद्दों को हल नहीं कर सकता। चुनाव लोगों की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+