Jammu Kashmir: बारामूला और राजौरी में मुठभेड़ जारी, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और बारामुला में आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार को राजौरी के कंडी इलाके में एनकाउंटर के दौरान पांच सैनिक शहीद हो गए थे।

Jammu Kashmir encounters: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और बारामुला में शनिवार (06 मई) को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ जारी है। बारामुला मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। पीआरओ डिफेंस ने कहा है कि राजौरी के कंडी जंगल में फिलहाल अभी भी मुठभेड़ चल रही है। है।
वहीं कश्मीर जोन के पुलिस ने जानकारी दी है कि बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में मुठभेड़ शनिवार सुबह शुरू हुई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।
बारामूला के SSP आमोद अशोक नागपुरे ने कहा, ''आज हमें सूचना मिली थी कि करहामा गांव में कुछ संदिग्ध हो रहा है। तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है, वह लश्कर-ए-तैयबा से था। हमने FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। G20 को लेकर हमारी फोर्स अलर्ट पर है। G20 समिट का सफल आयोजन होगा।''
मारे गए आतंकवादी की पहचान यारहोल बाबापोरा कुलगाम निवासी आबिद वानी के रूप में हुई है। ये आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा हुआ था। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री और एक AK-47 राइफल बरामद हुई है।
एक आतंकी इस दौरान घायल भी हो गया है। अब तक 1 AK-56, AK के 4 मैगजीन, AK के 56 राउंड, मैगजीन के साथ 1x9mm पिस्टल, 3 ग्रेनेड और 1 गोला बारूद बरामद हुए हैं।
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट में कहा, "बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। वक्त-वक्त पर आगे की जानकारी दी जाएगी।" पीआरओ डिफेंस जम्मू ने कहा कि आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित किया गया है। इलाके में कई आतंकवादियों के छिपे होने के इनपुट हैं।
बता दें कि राजौरी के कंडी इलाके में शुक्रवार (05 मई) से मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में पांच सैनिक शहीद हो गए हैं। असल में पहले दो जवान शहीद हुए थे और तीन घायल थे। लेकिन बाद में अस्पताल में घायल तीन जवानों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संयुक्त अभियान में कुल पांच सैनिक शहीद हुए हैं।
Recommended Video

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय सेना पुंछ में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों के सफाये के लिए जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही है। सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकवादियों के एक समूह का सफाया करने के लिए लगातार खुफिया-आधारित अभियान सेना और पुलिस चला रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, "राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद 3 मई को एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। 5 मई को लगभग 7:30 बजे एक सर्च टीम का आतंकियों से सामना हुआ। आतंकवादी एक गुफा में छिपे हुए थे।''












Click it and Unblock the Notifications