'कोई भी शक्ति' जम्मू कश्मीर में स्वायत्तता की बात नहीं कर सकती, जम्मू में बोले अमित शाह
Jammu Kashmir Elections: 'कोई भी शक्ति जम्मू कश्मीर में स्वायत्तता की बात नहीं कर सकती। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 का आगाज करते हुए मन्हास बिरादरी ग्राउंड में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए गृह मंत्री ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी पर पूर्ववर्ती राज्य को लूटने का आरोप लगाया। साथ ही, शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह न करने को कहा।

इस दौरान शाह ने कहा कि राहुल गांधी को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि कितना भी जोर लगा लो गुर्जर, बकरवाल पहाड़ियों और दलितों के आरक्षण को हम हाथ नहीं लगाने देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक शांति नहीं होगी, पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां अफवाह है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार बनाने जा रही है।
मैं बहुत छोटी उम्र से चुनावी आंकड़ों का छात्र रहा हूं और मैं आपको यह बता रहा हूं कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला की सरकार कभी नहीं बन सकती। शाह ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस कह रही है कि वे राज्य का दर्जा बहाल करेंगे। मुझे बताएं कि इसे कौन दे सकता है? यह केवल केंद्र सरकार, पीएम मोदी हैं जो इसे दे सकते हैं।
इसलिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करें। हमने कहा है कि चुनाव के बाद उचित समय पर हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे। हमने संसद में यह कहा है... राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कश्मीर ने आतंकवाद से बहुत नुकसान उठाया है।
कश्मीर में ऐसी सरकारें थीं जिन्होंने आतंकवाद के प्रति आंखें मूंद ली थीं। ऐसे लोग हैं जो शांति होने पर यहां आते और मुख्यमंत्री बन जाते और जब आतंकवाद होता तो वे दिल्ली जाते और कॉफी बार में कॉफी पीते। भारतीय जनता पार्टी ने 10 साल में आतंकवाद को 70% कम करने का काम किया है।
कई सालों के बाद अमरनाथ यात्रा निर्भीक रूप से की गई। कई सालों के बाद घाटी में नाइट थियेटर शुरू हुआ, घाटी में ताजिया जुलूस निकाला गया। जम्मू-कश्मीर के लोगों को खासकर जम्मू के लोगों को यह तय करना है कि उन्हें आतंकवाद चाहिए या शांति, विकास। अगर एनसी और कांग्रेस सत्ता में आती है, तो आतंकवाद आएगा और अगर भाजपा आएगी।
तो कोई भी यहां घुसपैठ नहीं कर सकता है। अमित शाह ने कहा, "...मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतेगी... वो दिन चले गए जब कोई और तय करता था कि किसकी सरकार बनेगी, अब जम्मू-कश्मीर के लोग तय करेंगे कि किसकी सरकार बनेगी।"












Click it and Unblock the Notifications