J&K: अनुच्छेद 370 पर चर्चित हुई थीं महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती, अब लड़ेंगी परिवार के गढ़ से चुनाव

Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर में मुफ्ती परिवार की तीसरी पीढ़ी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती परिवार का गढ़ मानी जाने वाली बिजबेहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

सोमवार को पीडीपी ने विधानसभा चुनावों के लिए 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें इल्तिजा मुफ्ती का भी नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव बुरी तरह से हारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं और अपने बदले दक्षिण कश्मीर में बेटी को पार्टी का चेहरा बनाना चाहती हैं।

iltija mufti

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सुर्खियों में आई थीं इल्तिजा मुफ्ती
इल्तिजा मुफ्ती तब सुर्खियों में आई थीं, जब 2019 में आर्टिकल-370 हटने के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर ज्यादा सख्ती थी और इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी भी लिखी थी। उस दौरान उनकी मां को सुरक्षा वजहों से सुरक्षित ठिकानें पर रखा गया था।

तब महबूबा का ट्विटर हैंडल इल्तिजा ही चला रही थीं और केंद्र सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती थीं। बाद में उन्हें घाटी से बाहर जाने की अनुमति भी दी गई। इस दौरान उन्होंने अपनी मां से मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मांगी, जो आखिरकार दे दी गई।

2019 के बाद से लगातार राजनीतिक तौर पर सक्रिय रही हैं इल्तिजा
जब महबूबा मुफ्ती पर पाबंदियां हटा ली गईं, उसके बाद इल्तिजा लगातार अपनी मां के साथ मीडिया से बातचीत से लेकर बैठकों में नजर आने लगीं। 2022 के जून में उन्होंने ट्विटर पर 'आपकी बात इल्तिजा के साथ' के नाम से एक वीडियो सीरीज भी चलाई, जिसका मकसद जम्मू और कश्मीर के लोगों से जुड़े मुद्दे उठाना था।

इल्तिजा मुफ्ती ने कितनी पढ़ाई की है?
इल्तिजा मुफ्ती ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हुई है और मास्टर डिग्री ब्रिटेन में वारविक यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ले रखी है।

इस बार के लोकसभा चुनावों में महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी से चुनाव मैदान में थीं तो इल्तिजा ने अपनी मां के समर्थन में धुआंधार प्रचार किया था। लेकिन, फिर भी पीडीपी चीफ को नेशनल कांफ्रेस के मियां अल्ताफ अहमद ने करीब तीन लाख वोटों से हरा दिया। पीडीपी के 8 उम्मीदवारों की लिस्ट में महबूबा के चाचा सरताज अहमद मदनी का नाम भी है, जो देवसर से चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+