Kashmir Earthquake Video: भूकंप से सहम गए लोग, घर और दुकान से बाहर निकल सुनाई आपबीती
भारत के साथ-साथ आज पाकिस्तान और चीन में दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में देखने को मिला। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। अब इस भूकंप के बाद कई घरों के वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि लोग किस तरह से डरे हुए हैं। समाचार एजेंसी ANI ने वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कश्मीर के लोग अपनी आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं।
कश्मीर के शख्स ने सुनाई आपबीती
कश्मीर के एक स्थानीय व्यक्ति ने भूकंप को जलजला बताया। उसने कहा कि पिछले सप्ताह भी भूकंप आया था लेकिन आज का भूकंप बहुत तेज था। व्यक्ति ने कहा कि यह अब हमें हर महीने भूकंप देखने को मिल रहे हैं। यहां लोग सहमे हुए हैं। स्कूली बच्चे सहमे हुए हैं। जब भूकंप आया तो लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए। दहशत का माहौल पैदा हो गया। व्यक्ति ने कहा कि लोग कार रोककर सड़क पर खड़े हो गए।

नीचे देखें VIDEO
बच्चे और महिलाएं चीख रही थीं
वहीं कश्मीर के एक दुकानदार ने बताया कि लोगों में काफी दहशत फैल गई। लोग काफी सहम गए। खतरनाक झटके थे। हमने देखा कि बिल्डिंगे हिल रही हैं और जमीन हिल रही हैं तो इस हालत में लोग परेशान हो जाते हैं। बच्चे और महिलाएं चीखने लगे। इस संकट में लोग काफी घबरा गए थे। हमने डरे सहमें लोगों को दिलासा देने की कोशिश की।
इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं: ओपी मिश्रा
वहीं अब भूकंप विज्ञान के निदेशक ओपी मिश्रा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया। 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए हैं। 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है। इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications