Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर में शाम पांच तक हुआ 58.19% मतदान, जानें कहां पड़े सर्वाधिक वोट?
Jammu kashmir Chunav news: जम्मू-कश्मीर में 10 साल के बाद आज विधानसभा चुनाव हो रहा है। 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। आज पहले चरण के मतदान के दिन जम्मू-कश्मीर के 24 सीटों पर मतदान हो रहा है।
आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में ये पहला विधानसभा चुनाव है। पहले चरण के मतदान का शुरूआती चरण अगले चरणों के लिए माहौल बनाने के लिए अहम होता है। आइए जानते हैं जम्मू-कश्मीर में कितने फीसदी हुआ मतदान?

शाम पांच तक हुआ 58.19% मतदान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 58.19% मतदान दर्ज किया गया।
सुबह 9 बजे तक हुआ 11.11% मतदान
भारत के चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार सुबह 9 बजे तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11.11% मतदान हुआ।
सुबह 11 बजे तक 26.72% मतदान दर्ज किया गया
अनंतनाग-25.55%
डोडा- 32.30%
किश्तवाड़-32.69%
कुलगाम-25.95%
पुलवामा-20.37%
रामबन-31.25%
शोपियां-25.96%
दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान दर्ज किया गया।
अनंतनाग-37.90%
डोडा- 50.81%
किश्तवाड़-56.86%
कुलगाम-39.91%
पुलवामा-29.84%
रामबन-49.68%
शोपियां-38.72%
दोपहर 3 बजे तक 50.65% हुआ मतदान
अनंतनाग-46.67%
डोडा- 61.90%
किश्तवाड़-70.03%
कुलगाम-50.57%
पुलवामा-36.90%
रामबन-60.04%
शोपियां-46.84%
24 विधान सभा सीटों के लिए हुई वोटिंग
भारत के चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर की 24 विधानसभा सीटों के लिए 219 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 90 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। इन 219 उम्मीदवारों का भाग्य आज 23 लाख से अधिक मतदाता मतदान कर तय करेगें।
इनसीटों के लिए हुई वोटिंग
बता दें जिन 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआा उनमें जम्मू के तीन जिलों में आठ और कश्मीर घाटी के चार जिलों में 16 सीटें विधानसभा सीटें शामिल हैं। जिनमें पुलवामा की 4 सीट, शोपियां की 2 सीट, कुलगाम की 3 सीट, अनंतनाग की 7 सीट, रामबन की 2 सीट, किश्तवाड़ की 3 सीटो और डोडा जिले की 3 सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ पहले चरण का चुनाव
बता दें जम्मू-कश्मीर की 24 विधानसभा सीटों के लिए हो रहा सुचारू चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को उनके मतदान का अवश्य उपयोग करने के प्रेरित कर रहे हैं।
J-K Assembly polls: 11.11% turnout recorded till 9 am in first phase of polls
Read @ANI Story | https://t.co/oE4zZvML4j#JammuKashmirelection #Voterturnout #voters #JammuAndKashmir pic.twitter.com/RyCeadfNKX
— ANI Digital (@ani_digital) September 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications