Jammu Kashmir Result: नेशनल कॉन्फ्रेंस की बंपर जीत के बाद फारूक अब्दुल्ला का ऐलान, उमर अब्दुल्ला होंगे अगले CM
Omar Abdullah Jammu Kashmir CM: जम्मू-कश्मीर में एक दशक बाद हुए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बंपर जीत हासिल की ओर अग्रसर है। कुल 90 सीटों में से एनसी 20 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
वहीं कांग्रेस 3 सीटें जीतकर 3 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच चुनाव परिणामों के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान आया है। जम्मू-कश्मीर विधानभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने ऐलान करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Recommended Video
श्रीनगर में मीडिया से बात करते फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "10 साल बाद लोगों ने हमें अपना जनादेश दिया है। हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें। यहां 'पुलिस राज' नहीं बल्कि 'लोगों का राज' होगा। हम जेल में बंद निर्दोष लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे। मीडिया स्वतंत्र होगा।"
'उमर अब्दुल्ला सीएम बनेंगे'
इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि हमें हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विश्वास पैदा करना होगा। मुझे उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन सहयोगी यहां राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए हमारे साथ लड़ेंगे। मुझे लगता है कि उमर अब्दुल्ला सीएम बनेंगे।"
हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मुझे दुख है कि कांग्रेस हरियाणा में नहीं जीत पाए। मुझे लगता है कि यह उनके आंतरिक विवादों के कारण हुआ।"
उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और गांदरबल और बडगाम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं बडगाम के मतदाताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे अपने कीमती वोटों से नवाजा, मुझे यहां से कामयाब बनाकर भेजा। JKNC को पिछले 5 साल से खत्म करने की पूरी कोशिश की गई थी। यहां बहुत से ऐसे तंजीमें खड़ी गई, जिनका मकसद था नेशनल कॉन्फ्रेंस को खत्म करना, जो हमें खत्म करने के लिए आए थे मैदान में उनका खुद ही कोई नामों-निशान नहीं रहा। हमारी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। हमारा फर्ज बनता है कि हम अपने आप को इन वोटों के लायक साबित करें।"












Click it and Unblock the Notifications