Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jammu Kashmir Chunav Phase-3: क्या इंजीनियर राशिद अपने भाई संग चखेंगे जीत का स्वाद? जानें हॉट सीटों का हाल

Jammu Kashmir Chunav Phase-3 Voting 2024: आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में 7 जिलों के 40 निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें कई हॉट सीटों पर दिग्गज उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

इस चुनावी दौड़ में 415 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें से कुछ बड़े नाम पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और मुजफ्फर बेग भी हैं। तीसरे और आखिरी चरण की प्रमुख सीटों में लंगेट, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा और बारामुला शामिल हैं। इन सीटों पर सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

Jammu Kashmir Chunav Phase-3 Voting 2024

खासतौर पर लंगेट सीट पर इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद गनी लोन कुपवाड़ा और हंदवाड़ा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

लंगेट सीट का मुकाबला

  • खुर्शीद अहमद शेख(इंजीनियर राशिद के भाई) निर्दलीय उम्मीदवार
  • इरफान सुल्तान पंडितपोरी (JKPC) से टक्कर।

कुपवाड़ा का मुकाबला

  • सज्जाद गनी लोन (JKPC)
  • मीर मोहम्मद फयाज (पीडीपी)
  • नासिर असलम वानी (पीडीपी)

हंदवाड़ा का मुकाबला

  • सज्जाद गनी लोन (JKPC)
  • गौहर आजाद मीर (JKPDP)
  • चौधरी मोहम्मद रमजान (JKNC)
  • गुलाम मोहम्मद मीर (BJP)

बारामुला का मुकाबला

  • जाविद हसन बेग (NC)
  • शोएब नबी लोन(निर्दलीय)
  • मुजफ्फर हुसैन बेग(निर्दलीय)

नॉर्थ कश्मीर की दिलचस्प स्थिति
उत्तर कश्मीर के इलाके में यह चुनावी जंग बेहद रोचक हो गई है। यहां पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस जैसी मुख्यधारा की पार्टियों के साथ-साथ अलगाववादियों का भी मजबूत सियासी आधार रहा है। इंजीनियर राशिद और सज्जाद लोन, दोनों ही कुपवाड़ा जिले से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले नेता हैं, जिनकी जड़ें इसी इलाके में हैं।

इस बार चुनाव में जमात-ए-इस्लामी और कई निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में होने के कारण मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। सज्जाद लोन और इंजीनियर राशिद के इस चुनाव में होने से पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों नेताओं का सियासी प्रभाव खासतौर पर उत्तरी कश्मीर में काफी मजबूत है, जिससे यहां का चुनावी समीकरण बदल सकता है।

सज्जाद लोन की उम्मीदें
सज्जाद लोन, जो पहले लोकसभा चुनाव में इंजीनियर राशिद से हार गए थे, इस बार हंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। 2014 में हंदवाड़ा से जीत दर्ज करने वाले लोन को इस बार भी भरोसा है कि वे इस सीट से जीतेंगे।

नतीजे क्या संकेत देंगे?
इस चुनाव के नतीजे नॉर्थ कश्मीर की राजनीति में नए समीकरण बना सकते हैं। इंजीनियर राशिद और सज्जाद लोन, दोनों ही नेता, अलगाववादियों से मुख्यधारा की राजनीति में आए हैं, और उनकी सियासी पकड़ इलाके में मजबूत मानी जाती है। अगर ये दोनों नेता जीतते हैं, तो यह नॉर्थ कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य पर गहरा असर डाल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+