Jammu Kashmir ACB Raid: J&K के उपमुख्यमंत्री के भाई के घर ACB की रेड, मचा हड़कंप
Jammu Kashmir ACB Raid: जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के भाई विजय चौधरी के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के एक कथित मामले को लेकर की गई है।
जम्मू स्थित उनके निवास पर एसीबी की टीम गहन तलाशी ले रही है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्ति के सगे भाई के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। फिलहाल, एसीबी की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications