जम्मू कश्मीर के माछल सेक्टर में गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 3 जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के माछल सेक्टर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां भारतीय सेना के तीन जवान गहरी खाई में गिरने से शहीद हो गए हैं। माछल सेक्टर में एक जेसीओ, दो अन्य रैंक के सैनिक गहरी खाई में गिर गए।

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के माछल सेक्टर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां रेगुलर टास्क ऑपरेशन के दौरान तीन जवान गहरी खाई में गिर गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। रास्ते में बर्फ होने की वजह से जवानों की गाड़ी फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमे तीन जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि माछल सेक्टर में एक जेसीओ, दो अन्य रैंक के सैनिक गहरी खाई में गिर गए। ये लोग बर्फीले रास्ते में फिसलने की वजह से खाई में गिरे, जिसके बाद इनकी मौत हो गई। तीनों सैनिकों के शव को बरामद कर लिया गया है। कुपवाड़ा के फॉरवर्ड एरिया में रेगुलर ऑपरेशन टास्क के दौरान यह हादसा हुआ है। चिनार कॉर्प ने ट्वीट करके इस हादसे की जानकारी दी है।
पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक पर बर्फ आने की वजह से जवानों की गाड़ी फिसल गई और खाई में गिर गई। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल अगस्त माह में भी इस तरह की घटना सामने आई थी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल अगस्त माह में बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में आईटीबीपी के 7 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 30 लोग घायल हो गए थे। जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर के ऑर्मी अस्पताल में एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था। जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी को पूरा करके वापस लौट रहे थे। ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी और गाड़ी फिसलकर नदी में गिर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications