जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारा गया 1 आतंकी
जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मारा गया 1 आतंकी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के रावालपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। शोपियां के रावलपोरा इलाके में ये सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शनिवार की रात से चल रही है। इलाके में फिलहाल संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है। खबर में फिलहाल अधीक जानकारी के लिए इंतजार है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक शोपियां जिल में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच शनिवार की शाम से मुठभेड़ शुरू हो गई थी। कश्मीर पुलिस ने इस बात की सूचना दी थी। बताया जा रहा था कि सेना के जवानों ने दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया था। जिसमें से एक को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। फिलहाल संयुक्त अभियान चलाकर बाकी आतंकियों को घेरने की कोशिश की जा रही है।

कश्मीर पुलिस के मुताबिक शोपियां के रावलपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर सुरक्षाबलों को शनिवार की सुबह ही मिल गई है। इसी वजह से शोपियां के रावलपोरा इलाके में शनिवार की सुबह से ही नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुआ। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू की।
शोपियां से हिज्बुल मजुाहिदीन से जुड़े सात लोग किए गए हैं गिरफ्तार
शोपियां जिले से आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार (13 मार्च) को ट्वीट कर कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन के लिए काम करने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों के पास से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री के साथ हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं शुक्रवार (12 मार्च) को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भी हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications