Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा में लश्कर के 5 आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश रुकी

Jammu-Kashmir: भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ हुई। शुरुआती गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए और इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन और आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के थे।

पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पुलिस और सेना द्वारा घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान लश्कर के पांच आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि एलओसी के पार 16 आतंकवादी लॉन्चिंग पैड अभी भी चालू हैं और पाकिस्तान से आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की जा रही है।

Kupwara terrorist Attack

आपको बता दें कि बीते दिन यानी बुधवार को श्रीनगर स्थित 15 कोर के मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कश्मीर में विदेशी आतंकवादियों की भूमिका बड़े चर्चा बिंदुओं में से एक थी। एक अधिकारी ने कहा कि विदेशी आतंकवादियों की संख्या फिर से बढ़ गई है क्योंकि स्थानीय भर्तियां काफी कम हो गई हैं।

2023 में मारे गए 46 आतंकवादी
आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल केंद्र शासित प्रदेश में मारे गए 46 आतंकवादियों में से 37 पाकिस्तानी थे और केवल नौ स्थानीय थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के 33 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि मारे गए विदेशी आतंकवादियों की संख्या स्थानीय आतंकवादियों से चार गुना अधिक है। गृह मंत्रालय का कहना है कि घाटी में इस समय करीब 130 आतंकवादी सक्रिय हैं, जिनमें से आधे विदेशी आतंकवादी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+