जम्मू: अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, बीएसएफ ने दिया करार जवाब
श्रीनगर, 06 सितंबर: बाढ़ से त्रस्त पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हर मोर्चे पर फेल होने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने मंगलवार को सीजफायर के नियमों को तोड़ा। जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग की, जिसके बाद अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का करारा जवाब दिया।

Recommended Video
पीआरओ बीएसएफ जम्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह अलर्ट बीएसएफ जम्मू के जवानों ने अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के गश्ती दल पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई फायरिंग का करारा जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ है। पीआरओ के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की।
मंगलवार सुबह अलर्ट बीएसएफ जम्मू के जवानों ने अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के गश्ती दल पर पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से अकारण हुई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के दौरान बीएसएफ जवानों को कोई नुकसान/चोट नहीं आई है।
आपको बता दें कि 25 फरवरी 2021 को दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर समझौता किया गया था, जिसके बाद मंगलवार को अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर नियमों को तोड़ा, जिसका बीएसएफ की तरफ से माकूल जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications