Jammu Kashmir tourist places: पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए ये 14 टूरिस्ट प्लेस फिर से खुल रहे
Jammu Kashmir tourist places: जम्मू-कश्मीर में छुट्टियों का मजा लेने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आई है। पहलगाम आतंकी हमले की खौफनाक घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के जो पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए थे। उन्हे दर्शकों के लिए फिर खोला जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बंद पड़े 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की है। सुरक्षा समीक्षा के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इन सभी स्थलों को तत्काल प्रभाव से पर्यटकों के लिए खोला गया है।

पहलगाम आतंकी हमले में 25 पर्यटकों का हुआ था कत्लेआम
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 29 पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले के बाद बंद कर दिया गया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय घोड़ा संचालक सहित कुल 26 लोगों की जान गई थी। अब सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद इन्हें पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के ये 14 पर्यटन स्थल फिर खोले जा रहे
एजी सिन्हा ने जिन 14 पर्यटकल स्थलों को दोबारा पर्यटकों के लिए खोलने का आदेश दिया गया है उसमें 11 कश्मीर संभाग में और 3 जम्मू संभाग में हैं।
🟢कश्मीर के पर्यटक स्थल
कश्मीर संभाग के खुले स्थानों में बड़गाम के यूसमर्ग व दूधपथरी, कोकरनाग का डांडीपोरा पार्क, शोपियां के पीर की गली, दुबजन और पदपावन शामिल हैं। श्रीनगर का अस्तानपोरा व ट्यूलिप गार्डन, गांदरबल का थाजवास ग्लेशियर व हुंग पार्क तथा बारामुला का वुलर/वटलाब भी अब पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं।
🟢जम्मू के पर्यटक स्थल
जम्मू संभाग के तीन स्थल रियासी स्थित देवी पिंडी, रामबन का माहू मंगत और किश्तवाड़ का मुगल मैदान हैं। उपराज्यपाल ने यह भी बताया कि कश्मीर के गुरेज, अथवाटू, बंगुस और जम्मू के रामबन स्थित रामकुंड बर्फ हटने के बाद ही खोले जाएंगे। आइए एक नजर डालते हैं जम्मू-कश्मीर के सभी पर्यटन स्थल पर...
Jammu and Kashmir के प्रमुख पर्यटन स्थल की देखें पूरी लिस्ट
🟢श्रीनगर और आसपास
Srinagar
Dal Lake (डल झील)
Mughal Gardens (मुगल गार्डन)
Shankaracharya Temple (शंकराचार्य मंदिर)
🟢गुलमर्ग
Gulmarg (गुलमर्ग)
Gulmarg Gondola
🟢पहलगाम
Pahalgam (पहलगाम)
Betaab Valley (बेताब वैली)
Aru Valley (अरु वैली)
🟢सोनमर्ग
Sonamarg (सोनमर्ग)
Thajiwas Glacier (थाजिवास ग्लेशियर)
🟢जम्मू
Jammu (जम्मू)
Vaishno Devi Temple (वैष्णो देवी मंदिर)
Raghunath Temple (रघुनाथ मंदिर)
Jammu and Kashmir घूमने का सबसे अच्छा समय और मौसम क्या है?
🟢मार्च से जून (गर्मी - सबसे अच्छा समय)
घूमने के लिए बेहतरीन मौसम
बर्फ पिघलने के बाद हरियाली और फूलों का मौसम
Srinagar, Gulmarg, Pahalgam, Sonamarg घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय है।
तापमान लगभग 15°C-30°C
फैमिली ट्रिप और हनीमून के लिए बढ़िया समय
🟢जुलाई से सितंबर (मानसून)
हल्की बारिश, कम भीड़
पहाड़ों में हरियाली बहुत सुंदर
कभी-कभी भूस्खलन की संभावना
शांत और बजट ट्रिप के लिए अच्छा
🟢अक्टूबर से फरवरी (सर्दी - बर्फबारी का मौसम)
भारी बर्फबारी, खासकर Gulmarg में
स्नोफॉल और स्कीइंग का मज़ा
तापमान 0°C से नीचे जा सकता है
अगर बर्फ देखनी है तो दिसंबर-जनवरी सबसे अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications