J&K के किश्तवाड़ और उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
J&K : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में बुधवार, 9 अप्रैल को दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ खुफिया सूचना के आधार पर शुरू की गई थी।
इस क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद यह मुठभेड़ हुई। उधमपुर में मुठभेड़ रामनगर के लारगर इलाके के जोफर मार्टा गांव में शुरू हुई। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने जैश समूह की गतिविधि के बारे में खुफिया सूचना के आधार पर वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था।

Jammu-Kashmir: रामनगर के जंगलों में मुठभेड़
उधमपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लारगर इलाके के जोफर मार्टा गांव में यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के बाद तलाशी अभियान चलाया। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने गांव से सटे वन क्षेत्र को घेर कर सघन तलाशी शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।
उधमपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया, "पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान उधमपुर के रामनगर थाना क्षेत्र के जोफर गांव में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ।" शुरुआती तलाशी अभियान के दौरान दिन में पहले भी गोलियों की आवाज सुनी गई थी, अधिकारियों को आतंकवादियों की मौजूदगी का संदेह था। सूत्रों ने पुष्टि की कि दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस इलाके में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं, जो सुरक्षा बलों की घेरेबंदी में हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षा बल इलाके को पूरी तरह से घेर कर ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
Udhampur gunfight: किश्तवाड़ क्षेत्र में दूसरी मुठभेड़
उधमपुर की घटना के कुछ ही समय बाद, किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। यहाँ भी सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने चटरू वन क्षेत्र के पास तलाशी अभियान शुरू किया।
खबरों के अनुसार, इस क्षेत्र में भी दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है, जो जंगलों का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, सुरक्षा बलों की सतर्कता और रणनीतिक मोर्चाबंदी के कारण आतंकवादी फंसे हुए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है।
Jammu-Kashmir में आतंकवाद के खिलाफ मुहिम तेज
इन ऑपरेशनों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और जब तक सभी आतंकवादियों को निष्क्रिय नहीं कर दिया जाता, ऑपरेशन बंद नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।











Click it and Unblock the Notifications