J&K Cabinet Ministers List 2024: अब्दुल्ला सरकार में किसे कौन सा मंत्रालय?
J&K Cabinet Ministers List 2024: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को अपने मंत्रियों को विभागों के आवंटन की घोषणा की।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, अब्दुल्ला के साथ, पाँच अन्य मंत्रियों - सकीना मसूद (इटू), जावेद अहमद डार, जावेद अहमद राणा, सुरिंदर कुमार चौधरी और सतीश शर्मा ने भी शपथ ली थी।

मंत्री को आवंटित विभाग
- उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री :लोक निर्माण (आर एंड बी) - उद्योग और वाणिज्य
- सुरिंदर कुमार चौधरी- खनन, श्रम एवं रोजगार , कौशल विकास
- सकीना मसूद (इटू)- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा - स्कूल शिक्षा - उच्च शिक्षा - समाज कल्याण
- जावेद अहमद राणा_ जल शक्ति - वन - पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण - Tribal Affairs
- जावेद अहमद डार: कृषि उत्पादन - ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज - सहकारिता - चुनाव
- सतीश शर्मा: सूचना प्रौद्योगिकी - युवा सेवाएँ और खेल - एआरआई और प्रशिक्षण
उमर अब्दुल्ला के बारे में खास बातें
- 1998 में, 28 वर्ष की आयु में, उमर लोकसभा के लिए चुने गए।
- एनडीए सरकार में विदेश मंत्री।
- 2009: उमर अब्दुल्ला 38 वर्ष की आयु में जम्मू और कश्मीर के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने
- 2010 कश्मीर अशांति: उमर की आलोचना विरोध प्रदर्शनों को ठीक से न संभालने और कथित मानवाधिकार हनन के लिए की गई।
- उमर ने लोकसभा चुनाव में बारामुल्ला सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन अब्दुल रशीद शेख से हार गए
- विधानसभा चुनाव: बडगाम और गंदेरबल से नामांकन दाखिल किया और विधानसभा चुनाव में वे दोनों सीटों से जीते।












Click it and Unblock the Notifications