जेलर की हत्या के बाद जम्मू-राजौरी में इंटरनेट सेवा को किया गया बंद
श्रीनगर, 04 अक्टूबर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। अमित शाह के दौरे के बीच जिस तरह से सोमवार देर रात जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या कर दी गई, उसके बाद जम्मू और राजौरी जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इंटरनेट का इस्तेमाल कानून-व्यवस्था को खराब करने के लिए हो सकता है, इसकी वजह से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

जिस तरह से अमित शाह के दौरे से पहले शीर्ष अधिकारी की हत्या हुई है उसके बाद पुलिस किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक नहीं होने देना चाहती है। प्रशासन की ओर से इंटरनेट सेवा को आज शाम 7 बजे तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। बता दें कि अमित शाह सोमवार की शाम को जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं। एक तरफ जहां पुलिस दावा कर रही है कि डीजी जेल हेमंत कुमार की हत्या के पीछे कोई आतंकी एंगल नहीं वहीं दूसरी तरफ पिछले एक हफ्ते मे दो आतंकी हमले हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications