सेना ने स्वतंत्रता दिवस पर दिया बड़ा उपहार, कश्मीर में LOC के आखिरी गांव को समर्पित किया 115 फीट का पुल

भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के उत्तरी कुपवाड़ा जिले के मच्छल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आखिरी गांव दन्ना गांव के स्थानीय लोगों को बड़ा समर्पित किया। दरअसल, इस साल के स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय सेना ने मच्छल सेक्टर में एलओसी पर स्थित दन्ना गांव के स्थानीय लोगों को मच्छल नाला पर एक पुल समर्पित करके उपहार दिया। रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 115 फीट लंबे पुल का नाम वीर चक्र स्वर्गीय मेजर भगत सिंह की याद में भगत ब्रिज रखा गया है, जिन्होंने 1965 के युद्ध में इस क्षेत्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। दन्ना गांव को भारत के वीर सपूत की याद में भगत गांव के नाम से भी जाना जाता है।

Bhagat bridge

पुल के उद्घाटन का रिबन मियां गुल खान काटा गया
प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना के लोगों और अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 90 वर्षीय सिपाही मियां गुल खान द्वारा रिबन काटा गया। मियां गुल खान 1971 के युद्ध में भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+