माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजोरी में जनसभा को भी करेंगे संबोधित
माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजोरी में जनसभा को भी करेंगे संबोधित
जम्मू कश्मीर, 04 अक्टूबर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माता वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेका और मां भगवती से शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री शाह के जम्मू कश्मीर के दौरे का आज दूसरा दिन है। शाह माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजरी लगाने के बाद राजोरी में 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
Recommended Video

जम्मू कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। अमित शाह ने माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की और मां की आरती उतारी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता के दर्शन के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजौरी पहुंचेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए 1900 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा देंगे।
बता दें, गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर है और सोमवार की शाम को वह जम्मू पहुंचे थे। जम्मू पहुंचने के साथ ही राजभवन में उन्होंने कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं।












Click it and Unblock the Notifications