J&K: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश, कुपवाड़ा में बाढ़ के हालात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट पर है। जम्मू कश्मीर पुलिस और अधिकारी लगातार कुपवाड़ा के बाढ़ प्राभावितत इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर में बारिश के साथ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। जिसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक बर्फबारी सोनमर्ग में हुई। जिसके चलते श्रीनगर-लेह हाईवे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसके चलते यहां बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। कुपवाड़ा में नदियों और नालों का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। हालात ये हैं कि घर ,सड़के पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है।
लगातार तेज बारिश के चलते जम्मू -कश्मीर का जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस कुपवाड़ा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चला रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
लगातार बारिश के चलते उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसको मद्देनजर रखते हुए जम्मू एवं कश्मीर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को कुपवाड़ा जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को देखते हुए अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज के साथ वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
वहीं आईएमडी ने 30 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications