जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के चनापोरा इलाके में आतंकी हमला, CRPF की टीम पर फेंका गया ग्रेनेड
श्रीनगर, सितंबर 09। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के चनापोरा इलाके में आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक जवान और एक महिला के घायल होने की जानकारी है।

हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस आतंकी हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि आतंकियों ने चनापोरा में सीआरपीएफ बीएन 29 की ओर एक ग्रेनेड फेंका। इस घटना में सीआरपीएफ के एक जवान और एक स्थानीय महिला को चोटें आई हैं। वहीं हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
कश्मीर में फिर बढ़ी आतंकी गतिविधियां
Recommended Video
आपको बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद जम्मू कश्मीर में फिर से आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। साथ ही मसरत आलम के हुर्रियत का नया अध्यक्ष बनने से भी घाटी में आतंकी गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने पहले ही ये संभावना जताई है कि मसरत आलम के हुर्रियत का अध्यक्ष बनने से आतंकी हमले बढ़ सकते हैं। साथ ही घाटी में विरोध प्रदर्शन में भी इजाफा हो सकता है। खुफिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाक कश्मीर के चुने हुए पंचायत के नुमाइंदों को इस्तीफा दिलाने के नापाक मंसूबों को भी अंजाम देने की फिराक में है।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी अनंतनाग जिले के शेरबाग में आतंकियों ने एक पुलिस पोस्ट पर हमला किया था। यहां भी आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था।












Click it and Unblock the Notifications