'भगवान राम को अल्लाह की तरफ से भेजा गया हैं...', पूर्व सीएम Farooq Abdullah ने कहा
farooq abdullah news: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भगवान श्रीराम को सभी का भगवान बताते हुए कहा कि उन्हें अल्लाह की तरफ से भेजा गया है, लोगों को सही रास्ता दिखाने के लिए।

farooq abdullah news: नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भगवान राम को लेकर गुरुवार 23 मार्च को बड़ा बयान दे दिया। फारूख अब्दुल्ला ने भगवान श्रीराम को सभी का भगवान बताते हुए कहा कि उन्हें अल्लाह की तरफ से भेजा गया है, लोगों को सही रास्ता दिखाने के लिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं वह मुस्लिमों, ईसाईयों सभी के भगवान हैं। लेकिन, बीजेपी सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए राम नाम का इस्तेमाल करती है।
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला गुरुवार को पैंथर्स पार्टी की ओर से अधमपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं आपकों बताना चाहता हूं कि भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं हैं। इस बात को अपने दिमाग से निकाल दीजिए। भगवान राम सभी के हैं, फिर चाहे वे मुस्लिम हो, ईसाई हो या अमेरिकी और रूसी हों। जो भी उनमें आस्था रखता है, भगवान राम उन्हीं के हैं। इसी तरह, अल्लाह भी सबके रब है सिर्फ मुस्लमानों के नहीं।
इस दौरान फारूख अब्दुल्ला पाकिस्तान के एक बुजुर्ग धर्मगुरु का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने कुरान-ए-शरीफ के साथ एक तफसील लिखी है। उसमें कहा है कि भगवान राम जो हैं, वो भी अल्लाह की तरफ से ही भेजे गए हैं, लोगों को सही रास्ता दिखाने के लिए। इस दौरान बीजेपी का नाम लिए बिना ही अब्दुल्ला ने कहा कि जो कहते हैं कि हम केवल राम के भक्त हैं, वे बेवकूप हैं। वे ही राम को बेचना चाहते हैं, उन्हें उनसे कोई मोह नहीं है, उन्हें केवल सत्ता से मोह है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगात है कि जब जम्मू कश्मीर में चुनावों का ऐलान होता तो वे आम आदमी का ध्यान भटकाने के लिए राम मंदिर का उद्धाटन करेंगे। गैर भारतीय जनता पार्टी दलों के बीच एकता के मुद्दे पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'हमारी एकता में कोई बाधा नहीं आएगी। चाहे वह कांग्रेस हो, नेशनल कांफ्रेंस या फिर पैंथर्स पार्टी। हम आम लोगों के लिए लड़ेंगे और मरेंगे लेकिन हम सब एकजुट रहेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications