अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
श्रीनगर, 29 जून। जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना कर दिया है। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को बेस कैंप से रवाना किया गया है। अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। एक श्रद्धालु ने कहा कि हम दो साल से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने का इंतजार कर रहे थे, हम इस यात्रा के शुरू होने से बहुत खुश हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जम्मू, श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उधमपुर जिला में स्थित काली माता मंदिर में भी सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है।

Recommended Video
जानकारी के मुताबिक तकरीबन तीन हजार से अधिक श्रद्धालु आज कश्मीर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। पिछले दो साल से कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर से इस यात्रा को शुरू किया गया है। यात्रा पर आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ के बाइक स्क्वॉड को भी इस यात्रा में शामिल किया गया है। यह स्क्वॉड भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा रेख पर निगरानी रखेगी। यात्रा से पहले लश्कर ने इसको लेकर धमकी दी है।












Click it and Unblock the Notifications