कश्मीर: सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकवादियों के फंसे होने की खबर
श्रीनगर, जून 20: घाटी में दहशतगर्दों को भारतीय सेना के जवान लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अब इस बीच खबर आ रही है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सीआरपीएफ और आंतकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

सोपोर में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने ब्राथ सेलो इलाके को घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया हुआ था। जैसे ही जवानों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। आतंकी रात के अंधेरे का मौका उठाकर वहां से भागने की फिराक में हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications