चिनार कोर कमांडर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, ऑपरेशन हलान में दिया सर्वोच्च बलिदान
चिनार कोर कमांडर और सभी रैंकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हवलदार बाबूलाल हरितवाल, महिपालसिंह, प्रवीण सिंह और आरएफएन वसीम सरवर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि जवान 4 अगस्त को आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में ऑपरेशन हलान कुलगाम में शहीद हो गए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

बता दें कि कुलगाम में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान सेना के तीन जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सेना ने आधिकारिक बयान में कहा कि 3 घायल जवानों ने दम तोड़ दिया। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा था कि ऑपरेशन हलाण, कुलगाम में हलाण की ऊंची चोटियों पर आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा चार अगस्त 2023 को अभियान शुरू किया गया था। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में 3 शहीद हो गए।












Click it and Unblock the Notifications