पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चमन लाल गुप्ता का निधन, कोरोना से ठीक होकर रविवार को ही लौटे थे घर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चमन लाल गुप्ता का निधन, कोरोना से ठीक होकर रविवार को ही लौटे थे घर

जम्मू, 18 मई: भारतीय जनता पार्टी के जम्मू कश्मीर के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का निधन हो गया है। चमन लाल गुप्ता 87 साल के थे। बीते कई साल से चमन गुप्ता बीमार चल रहे थे। इस महीने 5 मई को चमन लाल गुप्ता को कोरोना भी हो गया था। हालांकि वो कोरोना से ठीक हो गए थे लेकिन जम्मू के गांधी नगर स्थित अपने आवास पर ही आज एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी और घर पर ही उन्होंने आखिरी सांस ली। चमन लाल गुप्ता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे नेताओं ने दुख जताया है।

 Chaman Lal Gupta, चमन लाल गुप्ता, jammu kashmir, jammu, bjp, जम्मू, भाजपा BJP leader and former union minister Chaman Lal Gupta passes away भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। Chaman Lal Gupta had tested positive for COVID19 on May 5 and returned from Narayana hospital on Sunday पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चमन लाल गुप्ता का निधन, कोरोना से ठीक होकर रविवार को ही लौटे थे घर जम्मू, 18 मई: भारतीय जनता पार्टी के जम्मू कश्मीर के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का निधन हो गया है। चमन लाल गुप्ता 87 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस महीने 5 मई को चमन लाल गुप्ता को कोरोना भी हो गया था। हालांकि वो कोरोना से ठीक हो गए थे और 12 दिन अस्पताल में रहने के बाद रविवार को वो घर लौट आए थे। जम्मू के गांधी नगर स्थित अपने आवास पर ही आज उन्होंने आखिरी सांस ली।

चमन लाल गुप्ता के बड़े बेटे अनिल गुप्ता ने बताया है कि वो 5 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित आए थे, जिसके बाद उनको नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 दिन अस्पताल में रहकर और कोरोना से ठीक होकर वो रविवार को घर आ गए थे। सोमवार को दिन में उनकी सेहत ठीक दिख रही थी लेकिन मंगलवार तड़के उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उनका निधन हो गया।

5 दशक का रहा राजनीतिक करियर

चमन लाल गुप्ता का राजनीतिक करियर करीब 5 दशक का रहा। जम्मू में लंबे समय तक तक वो भाजपा का चेहरा रहे। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में चमन लाल गुप्ता राज्यमंत्री नागर विमानन, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रक्षा राज्यमंत्री रहे। चमन लाल गुप्ता कई बार कश्मीर विधानसभा सदस्य चुने गए। जम्मू की उधमपुर लोकसभा सीट से वो तीन बार सांसद रहे। चमन लाल गुप्ता दो बार जम्मू कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे।

अफसरों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी, आपके जिले कोरोना से जीतेंगे तो देश जीत जाएगा

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा है- चमन लाल गुप्ता जी को समाज के हितों के लिए किए गए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वह एक समर्पित नेता थे और उन्होंने जम्मू-कश्मीर में भाजपा को मजबूत किया। उनके निधन से आहत हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चमनलाल गुप्ता को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक अनुभवी राजनेता का राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अपार योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+