J&K गांदरबल हमले को BJP ने बताया 'पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद', कांग्रेस ने भी की निंदा

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इस आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का कायरतापूर्ण रूप था।

भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि यह आतंकवादी हमला पाकिस्तान प्रायोजित है और कायरतापूर्ण है। अन्य राज्यों से लोग यहां रोजी-रोटी कमाने आते हैं। उन पर गोलियां चलाना बेहद शर्मनाक हरकत है। यहां चुनाव हुए और बढ़िया माहौल बना। वह केवल यहां के माहौल पर असर डालना चाहते थे। वह जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को फिर से आरंभ करना चाहते थे।

jammu jpg

भाजपा ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

भाजपा नेता ने कहा कि दो-तीन दिन में यह दूसरी घटना है। आतंकवादियों के खिलाफ नई रणनीति बनानी होगी। सुरक्षाबल अच्छा कार्य कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्हें शीघ्र ही निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

कविंदर गुप्ता ने कहा कि इस घटना से लोगों में भय पैदा हो गया है और लोगों को भविष्य में सावधान रहने की आवश्यकता है। बीते दो दिनों में घटनाएं हो रही हैं, लेकिन लोगों को सावधान रहने की भी आवश्यकता है।

कांग्रेस ने भी की हमले की निंदा

वहीं कांग्रेस नेता रविंदर शर्मा ने भी कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉक्टरों और निर्दोष लोगों पर हमले किये गये हैं। हमारी सेना इसका बदला लेगी, चुनाव हो चुके हैं। अब जम्मू कश्मीर सरकार को इस पर कड़ी कार्रवाईकरके र दोषियों को सजा देने का काम करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हमें यह तय करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर न हों।

'कोई खून-खराबे का समर्थन नहीं करेगा' उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताई संवेदनाएं

गगनगीर आतंकी हमले पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि "कल गांदरबल में एक दर्दनाक घटना घटी। मुझे लगता है कि कोई भी निर्दोष नागरिकों के खून-खराबे का समर्थन नहीं करेगा। मुझे उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पहचानने के लिए अपराधियों की पहचान करेगी।" मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं"

गृहमंत्री अमित शाह ने दी चेतावनी

रविवार को को इस ममले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें सुरक्षाबलों की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि जम्मू कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें CG: मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया शहीदों को कंधा, रमन सिंह बोले- ख़त्म होगा नक्सलवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+