कश्मीर में लापता जवान 7वें दिन मिला, कार पर दिखे थे खून के धब्बे
कुलगाम से लापता हुए सेना का जवान को जम्मू कश्मीर पुलिस ने सातवें दिन खोज निकाला। जवान के घटना उस वक्त हुई जब वो छुट्टी पर अपने घर अचथल गया है।
कश्मीर के कुलगाम से सेना को जवान जावेद अहमद वानी (25) छुट्टी से वापस लौटने से ठीक एक दिन पहले लापता हो गए। उनकी कार पर खून के धब्बे देखे गए। आशंका थी कि उनका अपहरण कर लिया गया है। घटना पिछले महीने यानी जुलाई की 29 तारीख को हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से लगातार जम्मू कश्मीर पुलिस जवान की तलाश में थी।
सैनिक के भाई मुदासिर अहमद वानी के मुताबिक जवान की कार कुलगाम के अचथल इलाके में लावारिस हालत में मिली। मुदासिर ने बताया कि उनके भाई 29 जुलाई की शाम को 7 बजे के बाद घर से बाजार के लिए निकले थे। लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि उनकी कार लावारिश हालत में पड़ी है। जब वहां गए तो कार पर खून के धब्बे देखा।

लापता होने के एक दिन बाद वह लद्दाख में वापस ड्यूटी ज्वाइन करने वाले थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पोस्ट में कहा कि सेना का जवान, जो छुट्टी पर कश्मीर में लापता हो गया था, को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने कहा कि सिपाही की मेडिकल जांच के बाद जल्द ही संयुक्त पूछताछ की जाएगी, जिसकी पहचान जावेद अहमद वानी के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications