राजौरी में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
जम्मू कश्मीर में दुखद वाली घटना सामने आई है। यहां राजौरी जिले में एक सेना के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी के अनुसार जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद की जान ले ली। जवान का नाम इंदेश कुमार था वह अपने कैंप पर संत्री की ड्यूटी पर अंजनवाली गांव पर तैनात था। हवलदार इंदेश कुमार ने अपनी जान क्यों दी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है।
बता दें कि इससे पहले उधमपुर मिलिट्री अस्पताल में तैनात सेना के जवान ने आत्महत्या कर ली थी। जवान ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली थी। जवान की पहचान मांटू कुमार के तौर पर हुई,जोकि यूपी के गोरखपुर के रहने वाले थे।

यह घटना दीवाली के अगले दिन हुई,खबर सुनकर परिवार में सदमे में पहुंच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले रविवार को भी उधमपुर में एक जवान ने अपनी एके 47 से सहकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद की भी जान ले ली। जिस वक्त यह घटना हुई दोनों ही उत्तरी कश्मीर सोपोर से तलवाड़ा स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र रहे थे। सुबह तकरीबन छह जे उमपुर के रेहमबल इलाके में काली माता मंदिर के पास पुलिस वैन के अंदर दो पुलिसकर्मियों का शव मिला ।
अधिकारियों का कहना है कि कॉस्टेबल ने किसी बात पर विवाद होने पर ड्राइवर को गोली मार दी और इसके बाद खुद की भी जान दे दी। उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आमोद अशोक नागपुरे कहा कि आरोपी ने गोलीबारी में अपनी एके 47 का इस्तेमाल किया था। ये लोग सोपोर में तैनात थे और कश्मीर के ही रहने वाले थे।
इससे पहले पुलिस ने जानकारी दी थी कि सुबह 6.30 बजे रहमबल पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि सोपोर से एसटीसी तलवारा की ओर जा रही पुलिस की गाड़ी में दो घायल पुलिसकर्मी हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि यह आपसी हत्या और आत्महत्या का मामला है।












Click it and Unblock the Notifications