भारत में पहली बार ! Amit Shah Jammu Kashmir में बोले- पहाड़ी समुदाय को जल्द ही एसटी रिजर्वेशन
जम्मू कश्मीर दौरे पर अमित शाह ने कोटा का ऐलान किया। भारत में ये इस तरह का पहला कोटा होगा। Amit Shah Jammu Kashmir First in India Quota Announced
श्रीनगर, 04 अक्टूबर : Amit Shah Jammu Kashmir दौरे पर हैं। उन्होंने रिजर्वेशन का ऐलान किया जो जम्मू कश्मीर के अलावा पूरे भारत में अपनी तरह का पहला कोटा यानी आरक्षण होगा। उन्होंने कहा, गुर्जरों और बकरवालों के अलावा पहाड़ी समुदाय (Gujjar Bakarwal Pahari communities Reservation) को जल्द ही अनुसूचित जनजाति (एसटी) के रूप में शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण (Pahari Scheduled Tribe Reservation) मिलेगा। हालांकि, भाजपा की पूर्व सहयोगी रह चुकीं पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि बीजेपी के दावे जमीनी हकीकत को झुठलाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया, "यह सिर्फ आरक्षण का इस्तेमाल कर समुदायों को बांट रही है।"

भारत में पहली बार !
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर के राजौरी में घोषणा की कि गुर्जरों और बकरवालों के अलावा पहाड़ी समुदाय को जल्द ही अनुसूचित जनजाति (एसटी) के रूप में शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण मिलेगा। यदि पहाड़ी लोगों को एसटी का दर्जा मिलता है, तो यह भारत में किसी भाषाई समूह को आरक्षण प्राप्त करने का पहला उदाहरण होगा।

संसद में आरक्षण कानून में संशोधन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, यदि पहाड़ी लोगों को एसटी का दर्जा मिलता है, तो यह भारत में किसी भाषाई समूह को आरक्षण प्राप्त करने का पहला उदाहरण होगा। केंद्र सरकार को इसके लिए संसद में आरक्षण कानून में संशोधन करना होगा।
उपराज्यपाल की समिति से रिपोर्ट मिली, अब केंद्र की बारी
शाह ने एक रैली में कहा, उपराज्यपाल द्वारा गठित आयोग ने केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदायों के लिए आरक्षण की सिफारिश की गई है। जल्द ही रिजर्वेशन का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि शाह की जनसभा जम्मू कश्मीर में अगले साल संभावित विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज है।

'उकसाने' की कोशिश भांप गए लोग
राजौरी की रैली में शाह ने दावा किया कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाए जाने के बाद ही गुर्जर बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को एसटी आरक्षण संभव हुआ। अब यहां के अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, पहाडि़यों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि "कुछ लोगों" ने गुर्जरों और बकरवालों को भी एसटी का दर्जा मिलने के लिए "उकसाने" की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उनके डिजाइन को समझ लिया।
जम्मू-कश्मीर पर क्यों टिकी हैं नजरें
बता दें कि 5 अगस्त, 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर राज्य को दो हिस्सों में बांट दिया था। केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद लद्दाख अलग हो गया है। वहां कोई विधानसभा नहीं है। जम्मू कश्मीर में एक निर्वाचित विधानसभा का प्रावधान है, परिसीमन हो चुका है। ऐसे में जल्द ही चुनाव कराए जाने की संभावना है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण और मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है।

Amit Shah Jammu Kashmir की पुरानी सरकारों पर बरसे
शाह ने महबूबा मुफ्ती और बाकी पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, भाजपा जनता से आह्वान करती है कि जम्मू-कश्मीर को तीन परिवारों के चंगुल से मुक्त कराएं। बकौल शाह, "सत्ता अब 30,000 लोगों के पास है जो निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से पंचायतों और जिला परिषदों के लिए चुने गए हैं। पहले, केंद्र द्वारा विकास के लिए भेजा गया सारा पैसा कुछ लोगों द्वारा हड़प लिया जाता था, लेकिन अब सब कुछ जन कल्याण पर खर्च किया जाता है।"
-
अमित शाह राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक 2026 पेश करेंगे। -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications