JK: किश्तवाड़ में दो ग्राम सुरक्षा गार्ड की हत्या के बाद बढ़ाई सिक्योरिटी, हथियारों से लैस जवान तैनात

JK Kishatwar News: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षा रक्षक (village defence guards) की हत्या कर दी। इस घटना के बाद किसी भी अन्य दुर्घटना को रोकने के लिए उनके आवासों के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब दोनों सुरक्षा गार्ड अपने मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगल वाले इलाके में गए थे।

आतंकवादियों के किए गए इस क्रूर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। ग्राम रक्षा रक्षक किश्तवाड़ जिले के ओहली-कुंटवाड़ा गांव के रहने वाले थे। इससे पहले, ग्राम रक्षा रक्षक नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के पार्थिव शरीर को ओहली-कुंटवाड़ा गांव में उनके आवास पर लाया गया।

Kishatwar News

वहीं किश्तवाड़ से भाजपा विधायक शगुन परिहार वीडीजी के दोनों सदस्यों के परिवार से मिलने के लिए कुंतवाड़ा गांव पहुंची। इसके अलावा रामबन, किश्तवाड़ और डोडा रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने एसएसपी किश्तवाड़ के साथ उस गांव का दौरा किया।

शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने गहन संयुक्त तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने ओहली कुंटवाड़ा के जंगली इलाकों से दोनों मृतकों के शव बरामद किए।

हत्या के बाद शव के साथ क्रूरता

भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, "कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने बर्बरता के साथ मानवता की हत्या की है। आतंकवादियों ने ना केवल वीडीजी सदस्यों की हत्या की, बल्कि उनके शवों को भी क्षत-विक्षत कर दिया। उन्हें इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकवादियों और उनके मददगारों को बख्शा नहीं जाएगा। एलजी और सीएम ने घोषणा की है कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराएगी।"

सीएम अब्दुल्ला और एलजी ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हत्या की निंदा की और कहा कि वह इस हमले से "बहुत" दुखी और चिंतित हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह के हमले "पूरी तरह से" रोक दिए जाएं। वहींजम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने भी आतंकवादी हमले की निंदा की।

इलाके में लोगों के अंदर भारी गुस्सा

बतादें कि गुरुवार को आतंकवादियों ने किश्तवाड़ में विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के दो सदस्यों की हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। वे जंगल में अपने मवेशियों को चराने गए थे। जिसके बाद वो लौटकर वापस नहीं आए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। लोगों ने विरोध में लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+