J&K: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा ट्रैक्स वाहन, 5 की मौत, 12 घायल
जम्मू कश्मीर में भद्रवाह पठानकोट मार्ग पर अनियंत्रित वाहन अचानक गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार पांच लोगों की मौत की पुष्ट हुई है।
Accident in Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में मंगलवार (27 जून) को बड़ा हादसा सामने आया। भद्रवाह पठानकोट मार्ग पर एक ट्रैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी देते हुए डोडा उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने बताया कि हादसा ट्रैक्स वाहन के अचानक अनियंत्रित होने और खाई में गिरने की वजह से। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को अस्पताल पहुंचा गया है। हादसा भद्रवाह पठानकोर्ट मार्ग पर हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का जांच की जा रही है। वहीं गंभीर से घायलों को रेफर किया जा है।

रामबन में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
वहीं रामबन के रामपारी इलाके में एक दिन पहले यानी सोमवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। हादसे को लेकर रामबन के एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि रामपारी इलाके में अल्टो कार हादसे का शिकार हुई। जिसमें मोहम्मद अफजल और मोहम्मद अजमात की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी गई गई है।












Click it and Unblock the Notifications