जम्मू कश्मीर में 5 संदिग्ध को पिस्टल और ग्रेनेड के साथ किया गया गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में चेकिंग के दौरान पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर दो अलग-अलग वेहिकल चेक पोस्ट बनाए गए थे। भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने साझा तौर पर इस पोस्ट को तैयार किया था।
जिसे वामपुरा और कुलगाम में स्थापित किया गया था। इस दौरान पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनके पास से 2 पिस्टल, 3 हैंड ग्रेनेड, एक यूबीजीएल ग्रेनेड और अन्य युद्धक सामग्री बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान आदिल हुसैन, सुहैल अहमद डार, एतमाद अहमद लावे, मेहराज अहमद लोन, सबजार अहमद के तौर पर हुई ङै। इन लोगों के खिलाफ कैमोह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इससे पहले भी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर के आतंकी उजैर खान को मार गिराया था। एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी सरगना उजैर की मौत हो चुकी है। उसका शव भी मिल गया है, साथ ही एक और आतंकी का शव मिला है। इन लोगों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारी और एक जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस का एक अधिकारी शहीद हुआ था। अनंतनाग में सेना का यह एनकाउंटर 7 दिन तक चला था।
विजय कुमार ने बताया कि हमे 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, लिहाजा हमने तीसरे शव की तलाश को जारी रखा। हम आतंकियों को हर जगह ढूंढेंगे और उन्हे खत्म करेंगे। घाटी में आतंकियों का पूरी तरह से सफाया करना हमारा लक्ष्य है।












Click it and Unblock the Notifications