जम्मू कश्मीर: इस्लाम अपनाने वाली दो सिख लड़कियों का हलफनामा, मर्जी से बदला धर्म और की शादी
श्रीनगर, 1 जुलाई: जम्मू कश्मीर में हाल ही में कुछ संगठनों ने कुछ सिख लड़कियों को कथित तौर पर जबरन इस्लाम अपनाने को मजबूर करने और उनकी शादी मुस्लिम लड़कों से शादी करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर बीते कई दिनों से ना सिर्फ श्रीनगर बल्कि दिल्ली में भी प्रदर्शन हुए हैं। इस सबके बीच दो लड़कियों के एफिडेविट सामने आए हैं, जिन लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की बात कही गई है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की बात कही जा रही है, उनमें से दो लड़कियों के एफीडेविट सामने आए हैं। जो उन्होंने कोर्ट में दिए थे। एफिडेविट में लड़कियों ने मर्जी से धर्म परिवर्तन की करके मुस्लिम से शादी की बात कही है।
लड़की के शपथ पत्र में जो है, वो उस दावे के एकदम उलट है जो धर्म परिवर्तन की बात सिख सगंठनों ने कही है। शपथ पत्र में कहा गया है कि उसने अपनी मर्जी से पहला धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल किया है और अब वो अपने मुस्लिम पति के साथ रहना चाहती है। शपथ पत्र में निकाहनामा देते हुए लड़की ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
एक लड़की ने वीडियो भी जारी किया
एक लापता सिख लड़की सिख लड़की ने वीडियो भी रिलीज किया है। जिसमें उसने कहा कि तीन महीने पहले अपनी मर्जी से उसने धर्म परिवर्तन किया है। लड़की ने वीडियो में अपने परिवार और सिख संगठनों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
इस सबके बीच दिल्ली श्रीनगर पहुंचे सिख नेता लगातार ये कह रहे हैं कि सिख लड़कियों के साथ ज्यादती हुई है और उनको जबरन उठाकर धर्म बदलवाया जा रहा है। हालांकि लड़कियों के बयानों और हल्फनामे से चीजें बदल गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications