Jalaun: शोहदों से तंग आकर 16 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड, स्कूल आते-जाते करते थे छेड़छाड़

Jalaun News: शोहदो की छेड़छाड़ से परेशान होकर 11वीं क्लास की 16 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया।

Jalaun News

Jalaun News: 16 वर्षीय छात्रा द्वारा सुसाइड की खबर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सामने आई है। यहां शोहदों द्वारा रोज-रोज की छेड़छाड़ से परेशान होकर 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल आते-जाते वक्त गांव के ही दो युवक उनकी बेटी से छेड़ा करते थे।

रोज-रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला जालौन जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के बरसर गांव का है। 16 वर्षीय लड़की कोटरा इंटर कॉलेज में 11वीं क्लास में पढ़ती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल आते-जाते समय गांव के दयाशंकर और पुष्पेंद्र उसे आए दिन परेशान करते थे। इस बात की शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की थी।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों को मैंने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे ही धमका दिया। साथ ही, मारपीट करने की धमकी भी दी। बताया कि सोमवार को फिर दोनों युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। उनकी इन हरकतों से आहत होकर उसने देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब बेटी के कमरे में गए तो सबके होश उड़ गए। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Recommended Video

    जालौन: दबंगों ने छात्रा से की छेड़छाड़,पीड़िता ने की आत्महत्या

    एसपी जालौन इराज राजा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो लड़के उसे परेशान कर रहे थे। दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+