जालौन न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

देश के लोकप्रिय जिलाधिकारियों में चुने गए जालौन के डीएम डॉ. मन्नान अख्तर

Google Oneindia News

जालौन। जालौन जिले के डीएम डॉ. मन्नान अख्तर को फेम इंडिया मैगजीन द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। डीएम मन्नान अख्तर के कार्यों की वजह से जिले के हजारों किसानो को सिंचाई को सुविधा मिल सकी है। साथ ही रोजगार भी मिला है। उनके लोकप्रिय जिलाधिकारियों में चुने जाने से जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें, जिले की कमान संभालने के बाद डीएम मन्नान अख्तर ने यहां पर वर्षों से लंबित पड़े महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाया। इन कार्यों में जिले के चेकडेमो का निर्माण व उनकी गाद हटाने का काम प्रमुख है।

Jalaun DM Dr Mannan Akhtar elected among the popular district magistrates of the country

डीएम के कामों का असर यह हुआ कि कई लंबित कार्य पूरे हुए और इसका लाभ जिले के लोगों को मिलना शुरू हो गया। इस कार्यशैली से वह लोगों के के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय होते चले गए। जिलाधिकारी द्वारा किए गए कार्यों में भूजल संरक्षा का कार्य भी प्रमुख रहा है। उन्होंने इन चेकडैम के लिए तीन महीने में सिंचाई क्षमता को 1930 हेक्टेयर से बढ़ाकर 3900 हेक्टेयर कर दिया गया था। चेकडेमो की गाद हटाने का काम किया। प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से सतही जल भंडारण से 10000 किसानों और परिवारों को लाभान्वित किया गया था। उनके इस कार्य की वजह से किसानों को सबसे अधिक लाभ मिला और सिंचाई की समस्या भी काफी हद तक दूर हो गई।

राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं डीएम

जालौन जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर बीते वर्ष फरवरी माह में राष्ट्रीय जल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। भूजल से संरक्षण श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ जिले मे शामिल होने पर उन्हें सम्मानित किया गया था। बीती 25 फरवरी 2019 को मंत्री जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग भारत सरकार नितिन गडकरी राज्य मंत्री जल संसाधन अर्जुन राम मेघवाल द्वारा जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रयागराज में कोरोना का कहर, एक दिन में 12 जवान सहित कुल 14 नए केसप्रयागराज में कोरोना का कहर, एक दिन में 12 जवान सहित कुल 14 नए केस

Comments
English summary
Jalaun DM Dr Mannan Akhtar elected among the popular district magistrates of the country
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X