जालौन: कपड़े प्रेस करते वक्त करंट की चपेट में आई 12वीं की छात्रा, मौत
जालौन। यूपी के जालौन में रविवार को कपड़े प्रेस करते समय करंट की चपेट में आकर 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना माधोगढ़ थाना क्षेत्र की है।

कस्बा के गांधी नगर मे रहने वाली निधि (18) पुत्री कृष्णपाल कुशवाहा कपड़ों को प्रेस कर रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। निधि सेठ गोविन्द दास स्कूल की 12वीं की छात्रा थी।
करंट से पति-पत्नी की हो गई थी मौत
बीते दिनों यूपी के बहराइच में भी ऐसे ही हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई थी। कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला नौवागढ़ी निवासी रिंकी गर्भवती थी। रात तीन बजे के आसपास रिंकी कूलर बंद करने के लिए उठी। वह चैनल गेट पकड़कर कूलर की ओर बढ़ी। कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत हो गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर पति जुगुल किशोर मौके पर पहुंचा। वह पत्नी को उठाने लगा, जिससे पति भी करंट की चपेट में आ गया। जुगुल किशोर की भी झुलसकर मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications