जालंधरः स्कूल जाने के डर से 7 घंटे तक गन्ने के खेत में छिपा रहा बच्चा

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दस साल का बच्चा स्कूल जाने की डर से गन्ने के खेत में सात घंटे तक छिपा रहा। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो घर वाले परेशान हो गए। बच्चे के गुम हो जाने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिली।

jalandhar boy hide himself in farm due to fear of going school

हालांकि शाम चार बजे बच्चा खुद ही घर लौट आया। हालांकि इसके बाद घर वालों ने राहत की सांस ली। यह बच्चा पठानकोट रोड पर स्थित पचरंगा गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को सुबह दस बजे गोलू अचानक गायब हो गया। परिजनों को जब काफी देर तक गोलू नहीं दिखाई दिया तो उन्हें लगा कि उनके बच्चे को किसी ने किडनैप कर लिया। परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे और सहायता मांगी।

भोगपुर पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की। गांव के लोगों से भी बच्चे के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि चार बजे के आसपास बच्चा खुद ही घर पहुंच गया। बच्चे ने बताया कि वह स्कूल नहीं जाना चाहता था, इसलिए गन्ने की खेत में छिपा रहा। बच्चे के सकुशल लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

थाना भोगपुर के मुख्य मुंशी मनोहर लाल ने बताया कि पचरंगा से सिंघापुर रोड पर गुरमीत सिंह के घर राकेश कुमार अपनी पत्नी ममता और बच्चों के साथ रहता है। गुरमीत सिंह ने शिकायत में बताया था कि उसका दस साल का बेटा गोलू अचानक लापता हो गया। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी कि दोपहर चार बजे बच्चा खुद घर लौट आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+