Yuzvendra Chahal ने मजाक में 'हैक' किया राजस्थान रॉयल्स का Twitter हैंडल, लिखा-'पंगे मत लेना'
जयपुर, 17 मार्च। होली पर हंसी ठिठोली चलती रहती है, मगर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने गजब ही कर डाला। युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर हैंडल हैक कर खुद का कप्तान बता दिया। इस पर उन्हें क्रिकेटर और उनके फैंस बधाई भी देने लगे।

रविचंद्रन अश्विन को लेकर फनी ट्वीट
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स और स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम का ट्विटर अकाउंट 'हैक' को खुद को कप्तान बताने के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन को लेकर भी एक फनी ट्वीट किया। टीम के ओपनर जॉस बटलर को भी फनी मैसेज भेज दिया।

'चांद पर है अपुन'
वहीं, टाइम ट्रैवल का एक ट्वीट डालते हुए चहल ने लिख डाला कि 'चांद पर है अपुन' चहल ने खुद ट्विटर पर यह अनाउंस किया कि वे टीम का अकाउंट हैक करने जा रहे हैं। कुछ देर मस्ती करने के बाद चहल ने फिर से लॉगआउट कर दिया।

हंसी मजाक का सिलसिला शुरू हुआ
हुआ यूं कि राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को खाने-पीने की आदत के लिए ट्रोल किया था। यहीं से हंसी मजाक का सिलसिला शुरू हुआ। ट्रोल पर रिप्लाई करते हुए चहल ने कमेंट किया था 'यह अकाउंट अब हैक कर दूंगा' इसके कुछ देर बाद ही चहल को अकाउंट का लॉगिन-पासवर्ड मिल गया। चहल ने ट्वीट किया कि बोला था-'पंगे मत लेना'

खुद को कप्तान घोषित कर दिया
लॉगिन करने के कुछ देर बाद ही ट्विटर पर चहल ने राजस्थान रॉयल्स के अकाउंट से खुद को कप्तान घोषित कर दिया। चहल ने अश्विन को टैग करते हुए पूछा कि 'आप कहां हैं।

'आई लव यू सो मच जॉस बेबी'
न फोन-न मैसेज, आपकी जिंदगी में कोई और तो नहीं' चहल ने इसके बाद जॉस बटलर को ट्विटर पर पर्सनल डीएम करते हुए 'आई लव यू सो मच जॉस बेबी' भी कहा। यहां तक की ट्विटर पर कौन है आरआर एडमिन नाम से ट्विटर स्पेस भी चलाया।

इस बार बच गए एडमिन, लॉगिंग आउट
चहल ने अगले दिन 16 मार्च दोपहर तक मस्ती करने के बाद अकाउंट से लॉगआउट कर दिया। यहां भी मैसेज लिखते हुए चहल ने कहा कि इस बार बच गए एडमिन, लॉगिंग आउट।

सारे मैसेज इग्नोर किए जाएं
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के अकाउंट से ट्वीट किया गया कि अकाउंट हैक हो गया था। सारे मैसेज इग्नोर किए जाएं। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और चहल के बीच से मजाक स्क्रिप्टेड था। राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर अकाउंट इस तरह के मजाक के लिए जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications