Rajasthan News: पति को काली मां श्राप देकर पत्नी ने छोड़ा घर, पढ़ें खत में क्या-क्या लिखा?
"मैं घर छोड़कर जा रही हूं, मेरा अब तुमसे और इस परिवार से कोई लेना-देना नहीं है, मैं विधवा की तरह रहूंगी।" एक आखिरी खत में ये शब्द उस महिला के हैं, जो अपने पति का घर छोड़ गई। जाते-जाते वह पति को काली का श्राप भी दे गई।
हर किसी चौंकाने वाले इस खत का पूरा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के शास्त्रीनगर का है। महिला सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी। फिर वापस नहीं लौटी। पति को घर पर खत मिला, जिसमें पत्नी द्वारा कई बातें लिखी मिली हैं।

शास्त्रीनगर एसीपी राजेश कुमार जांगिड़ के अनुसार जयपुर के शास्त्रीनगर इलाके में भट्टा बस्ती निवासी युवक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि 18 दिसंबर को उसके दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद पत्नी घर छोड़कर फरार हो गई।
पुलिस ने बताया कि युवक की शादी साल 2007 में हुई थी। वह अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ भट्टा बस्ती पावर हाउस के पास रहता था। 3 माह से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।
युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का व्यवहार अचानक बदल जाता था। वह कहती थी कि उसमें काली माता की छाया आने लगी। वह कई बार घर में जोर-जोर से काली माता के जयकारे लगाती थी। समझाइश करने पर मारपीट करने लगती।
युवक ने पुलिस को पत्नी का एक खत भी दिया, जिसमें लिखा कि "मैं घर छोड़कर जा रही हूं, मेरा अब तुमसे और इस परिवार से कोई लेना-देना नहीं है, मैं विधवा की तरह रहूंगी। मेरा पति मेरे से मारपीट करता था और मैं उसे श्राप देती हूं...काली माँ तुम्हारा नाश करेंगी"












Click it and Unblock the Notifications