महिला अधिकारी को आखिर क्यों करना पड़ा अपने ही बैंक में करोड़ रुपए का गबन, ऐसे हुआ खुलासा
जयपुर, 9 सितंबर। राजस्थान के अलवर में भारतीय स्टेट बैंक की एक महिला अधिकारी ने जुए में लाखों रुपए हार चुके अपने पति का कर्ज चुकाने के लिए बैंक में ही गबन कर डाला। बैंक प्रबंधन को जब इस बारे में पता चला तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। प्रबंधन ने सीनियर एसोसिएट के खिलाफ शहर के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। गबन के आरोपी महिला अधिकारी को निलंबित कर उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।

ऐसे हुआ गबन का खुलासा
शहर के महल चौक स्थित एसबीआई बैंक मैं सरकारी चालान तथा अन्य बैंकों के नाम से जारी चेकों की क्लीयरिंग के लिए बैंक में पार्किंग खाता बैंक संचालित है। अन्य बैंकों के चालान और राशि इस खाते में ट्रांसफर होते हैं। पार्किंग खाते को बैंक की सीनियर एसोसिएट निक्की सेठी संचालित करती हैं। सेठी में बैंक के पार्किंग खाते थे 66.10 लाख रुपए अपने पति योगेश कुमार, सास बीना देवी और जेठ जीवनेश सहित अन्य परिचित गायत्री देवी गुप्ता, करण सिंह यादव और प्रीति के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बैंक प्रबंधन को इसकी जानकारी मिलने पर निक्की सेठी ने ऐसा करना लिखित में स्वीकार भी किया है। निक्की ने अन्य कई लोगों के खातों में भी पैसा ट्रांसफर किया है। बैंक प्रबंधन का निक्की द्वारा बैंक से 97.40 लाख रुपए का गबन किए जाने का अनुमान है।

जुए सट्टे में लाखों रुपए हारा पति
एसबीआई बैंक की महिला अधिकारी निक्की शेट्टी का पति योगेश कुमार जुआ सट्टा खेलता है। पिछले दिनों वह इसमें लाखों रुपए हार गया। पति ने अपना कर्ज चुकाने के लिए अपनी बीवी निक्की सेठी से रुपयों की डिमांड की। ऐसे में योगेश की बीवी निक्की सेठी ने अपने ही बैंक में गबन करने की योजना बना डाली। उसने अपने पति का कर्जा चुकाने के लिए बैंक में गबन कर दिया। फिलहाल पुलिस और बैंक प्रबंधन इस घोटाले की छानबीन में जुटे हुए हैं। इस मामले में शहर के कई बड़े सटोरियों का भी खुलासा हो सकता है। जिनके खाते में रुपए डाले गए। बैंक प्रबंधन ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।













Click it and Unblock the Notifications