Rajasthan में कांग्रेस अधिवेशन में पायलट की एंट्री पर क्यों खड़ी हुई गहलोत कैबिनेट, जानिए सियासी वजह
राजस्थान में कांग्रेस के अधिवेशन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जब बिड़ला सभागार पहुंचे तो गहलोत कैबिनेट ने खड़े होकर पायलट का अभिवादन किया। पायलट की बिड़ला सभागार में एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Rajasthan में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जयपुर के बिरला सभागार में दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जब बिड़ला सभागार में पहुंचे तो गहलोत कैबिनेट ने खड़े होकर पायलट का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। इस दौरान गहलोत कैबिनेट के मंत्रियों ने सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत किया। किसी ने पायलट से हाथ मिलाया तो किसी ने उन्हें गले लगा कर आत्मीयता दी पायलट के बिरला सभागार में एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मंत्रियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
Recommended Video
सचिन पायलट ने जब बिरला सभागार में प्रवेश किया तो वहां मौजूद गहलोत सरकार के मंत्री पायलट के सम्मान में खड़े हो गए। प्रदेश प्रभारी रंधावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में मंत्रियों ने खड़े होकर पायलट का अभिवादन किया। इस दौरान मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, टीकाराम जूली, हेमाराम चौधरी, लालचंद कटारिया, पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा सहित अनेक मंत्रियों ने पायलट का अभिवादन किया। प्रदेश में सियासी गलियारों में एक बार फिर पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

पायलट के कार्यक्रमों में उमड़ती है भीड़
राजस्थान में सचिन पायलट के कार्यक्रमों में जबरदस्त भीड़ देखी जा सकती है। सचिन पायलट प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। पायलट का दावा है कि 2018 में उनके नेतृत्व में पार्टी ने जीतकर सरकार बनाई। लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। इसे लेकर पायलट के मन में नाराजगी है। आपको बता दें 2020 में पायलट ने अपनी ही सरकार से बगावत कर दी। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया गया। राजस्थान में लंबे समय से पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद है।













Click it and Unblock the Notifications