Rajasthan: चुनाव में गुर्जर समाज ने उठाई जाति के अनुपात में टिकट की मांग, सीपी जोशी ने दिया भरोसा

Rajasthan News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को तोतुका भवन में गुर्जर समाज के आभार और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के व्यक्तियों और जन प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा पत्रकारों से बात की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने गुर्जर समाज को केंद्र और प्रदेश में सत्ता एवं संगठन, दोनों जगह उचित प्रतिनिधित्व दिया। गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण का कमल के फूल पर ही उदय हुआ था। जिनकी 1111 वीं जयंती पर जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी पर आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं। जो उन्हें नमन करने आए। उससे पूर्व वहां भाजपा शासन में ही पैनोरमा बना तथा विकास कार्य हुए। मैं आशा करता हूं जैसा सहयोग गुर्जर समाज का भारतीय जनता पार्टी को आज तक प्राप्त हुआ। 2023 के चुनाव में भी वही समर्थन प्राप्त होगा।

भाजपा ने कभी किसी नेता का इस्तेमाल नहीं किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री के आज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी घबराहट और अपने विधायकों को जैसे-तैसे जोड़े रखने की कवायद मात्र है। अब तक हुए इनके आंतरिक सर्वे ने इनकी नींदें उड़ा दी है। इनका कुनबा टूट चुका है। इनका साथ छोड़ रहा है। सरकार ने अपने कुनबे को साथ रखने के लिए उनके फोन टेप कराए। पर वो कब तक। इनका जहाज डूबने वाला है। इसलिए कुनबे के लोग छोड़ छोड़ कर जा रहे हैं। भाजपा ने कभी किसी समाज के नेता को केवल चुनाव में इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए जिसका चेहरा आगे किया। उनको बाद में नाकारा, निकम्मा और गद्दार कहकर अलग थलग कर दिया। जो ऐसा करते हैं या कहते हैं। वे समाज का सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं।

sukhbeer singh jounpuriya

सरकार में गुर्जर नेताओं को मिले समुचित प्रतिनिधित्व

टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने समारोह में प्रदेशभर से आए गुर्जर नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि गुर्जर समाज हमेशा भाजपा के पक्ष में रहा है। हम सभी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा लगातार मेहनत की है। 2013 के बाद से हम लगातार मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को विश्वास दिलाते हुए सांसद जौनपुरिया ने कहा कि आगे भी 2023 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी और अमित शाह जी के नेतृत्व में हम काम करते हुए भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलवाएंगे। पूरा गुर्जर समाज एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में भाजपा की सरकार काबिज करवाएगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सम्पूर्ण गुर्जर समाज एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा। सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने पार्टी में गुर्जर समाज के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुर्जर समाज के नेताओं को सरकार में समुचित अवसर मिलना चाहिए। पार्टी में कांग्रेस से ज्यादा गुर्जर नेताओं का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

गुर्जर नेता रूप सिंह ने की भाजपा में राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

सम्मेलन में गुर्जर समाज ने बीजेपी से राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की भी मांग की है। गुर्जर नेता रूप सिंह ने कहा संख्या के आधार पर टिकट वितरण किया जाए। 15 सीटों पर पहले ही गुर्जर समाज के नेता जीतते रहे हैं। इसके अलावा अन्य 30 सीटों पर भी गुर्जर समाज के नेता एससी और एसटी रिजर्व सीटों पर बड़ी संख्या में हैं। जो बीजेपी को जीत दिलाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस पर सकारात्मक का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में महंत हेमराज पोसवाल, टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, महापौर सौम्या गुर्जर, गुर्जर आरक्षण समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला, पूर्व मंत्री हेमसिंह बढ़ाना, पूर्व विधायक कालू लाल गुर्जर, अनिता गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश बढ़ाना, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित चेची, पूर्व महापौर शील धाबाई, रामलाल गुर्जर एवं समाज के अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया तथा उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+