जयपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में अब बारी मुखिया चुनने की, ये है 49 निकायों में बोर्ड बनने का गणित

Google Oneindia News

जयपुर। महाराष्ट्र में जहां सरकार बनाने को लेकर सियासी ड्रामा चल रहा है, वहीं, राजस्थान में भी मंगलवार को शह और मात का खेल चलेगा। क्योंकि राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में मतदान और मतगणना के बाद अब चुने हुए वार्ड सदस्यों ​के जरिए निकाय मुखिया चुना जाएगा। इसके अगले दिन उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

voting for local body-board president in Rajasthan nikay election 2019

बता दें कि राजस्थान के 49 निकायों वार्ड सदस्य चुने जाने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सभी निकायों के 2105 वार्डों में से 961 प्रत्याशी कांग्रेस, 737 भाजपा, 368 निर्दलीय, 16 बसपा, 2 माकपा और 3 एनसीसी के जीते हैं। निकाय चुनाव 2019 में राजस्थान कांग्रेस का दबदबा रहा है। वहीं, 49 निकायों में से 20 में कांग्रेस को और 6 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। इनके अलावा कुछ में भाजपा व कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिला, लेकिन सदस्य सबसे ज्यादा चुने गए।

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस के इस प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला, जानिए पूरा मामलाराजस्थान निकाय चुनाव 2019 में कांग्रेस के इस प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला, जानिए पूरा मामला

सुबह दस बजे से मतदान

गौरतलब है कि राजस्थान के 49 निकायों में 16 नवंबर को चुनाव हुआ था। जिसके परिणाम 19 नवंबर को घोषित कर दिए गए थे। अगले दिन ही 20 नवंबर को अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नामांकन वापसी के अंतिम दिन 23 को 3 निकायों में एक-एक उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रहने पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। ये तीनों ही अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के बने हैं। 26 नवंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस मतदान में पार्षद हिस्सा लेंगे।

किन्नर नगीना बाई को राजस्थान निकाय चुनाव में 25 साल से कोई नहीं हरा पाया, जानिए वर्चस्व की वजहकिन्नर नगीना बाई को राजस्थान निकाय चुनाव में 25 साल से कोई नहीं हरा पाया, जानिए वर्चस्व की वजह

इन निकायों में भाजपा मजबूत

पुष्कर नगर पालिका, जालौर नगर पारिषद और भीनमाल नगर पालिका, पाली नगर परिषद और सुमेरपुर नगर पालिका, सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगर पालिका और उदयपुर नगर निगम, बाड़मेर की बालोतारा नगर पालिका, बीकानेर नगर निगम, सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा नगर पालिका, अजमेर जिले की ब्यावर नगर पालिका में भाजपा मजबूत स्थिति में है।

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 : कांग्रेस 961, BJP 737 सीटों पर जीती, यहां जानिए सभी निकायों का रिजल्टराजस्थान निकाय चुनाव 2019 : कांग्रेस 961, BJP 737 सीटों पर जीती, यहां जानिए सभी निकायों का रिजल्ट

इन निकायों में कांग्रेस का पलड़ा भारी

राजगढ़ नगर पालिका, गंगानगर की सूरतगढ़ नगर पालिका, हनुमानगढ़ नगर परिषद, जैसलमेर नगर परिषद, नागौर की डीडवाना नगर पालिका, राजसमंद की आमेठ और नाथद्वारा नगर पालिका, सिरोही नगर परिषद और माउंट आबू व शिवगंज नगर पालिका, भरतपुर नगर निगम, टोंक नगर परिषद, उदयपुर की कानोड़ नगर पालिका और कोटा की सांगोद नगर पालिका, झुंझुंनू की बिसाऊ और पिलानी नगर पालिका, जोधपुर की फलौदी नगर पालिका, अलवर जिले की भिवाड़ी नगर परिषद, बांसवाड़ा नगर परिषद, बारां जिले की छबड़ा और मागंरोल नगर पालिका, बाड़मेर नगर परिषद, चित्तौडगढ़़ नगर परिषद, चित्तौडगढ़ की निंबाहेड़ा, रावतभाटा नगर पालिका, चूरू नगर परिषद आदि में कांग्रेस का पलड़ा भारी है।

Comments
English summary
voting for local body board president in Rajasthan on 26 nov
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X