जयपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राजस्थान नगर निगम चुनाव : जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर के लिए वोटिंग जारी, देखिए तस्वीरें

Google Oneindia News

जयपुर। राजस्थान के तीन बड़े शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा में आज नगर निगम चुनाव 2020 पहले चरण के चुनाव हो रहे हैं। जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। इस बार कोरोना संकट की वजह से वोटिंग का टाइम एक घंटे बढ़ाया गया है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य किया गया है। साथ ही पोलिंग बूथ पर सैनेटाइजर की व्यवस्था भी की गई है।

जयपुर हैरिटेज नगर निगम चुनाव 2020

जयपुर हैरिटेज नगर निगम चुनाव 2020

जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 100 वार्डों के लिए पार्षद चुने जाएंगे। जयपुर हैरिटेज के 100 वार्डों के लिए 1581 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 9 लाख 32 हजार 908 मतदाता हैं। इसमें 4 लाख 91 हजार 633 पुरुष और 4 लाख 41 हजार 260 महिला मतदाता हैं। जयपुर हैरिटेज में 430 प्रत्याशी अपने किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 200 प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा के हैं। इसके अलावा 230 प्रत्याशी निर्दलीय, बीएसपी, आरएलपी समेत अन्य पार्टियों के हैं।

 जोधपुर उत्तर नगर निगम चुनाव 2020

जोधपुर उत्तर नगर निगम चुनाव 2020

वहीं, जोधपुर उत्तर नगर निगम के 80 वार्डों में आज वोट डाले जा रहे हैं। इन 80 वार्डों के लिए कुल 296 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जोधपुर उत्तर में 625 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस नगर निगम में कुल 3 लाख 81 हजार 847 वोटर्स हैं, जिनमें से एक लाख 99 हजार पुरुष वोटर और 1 लाख 89 हजार महिला वोटर हैं।

 कोटा उत्तर नगर निगम चुनाव 2020

कोटा उत्तर नगर निगम चुनाव 2020

उधर, कोटा उत्तर नगर निगम के लिए 70 सीटों पर 225 प्रत्याशी मैदान में हैं। कोटा उत्तर के 70 वार्डो के 3 लाख 32 हजार 792 मतदाताओं में से 1 लाख 70 हजार 959 पुरुष और 1 लाख 61 हजार 831 महिला वोटर्स हैं। इसके बाद दूसरे चरण में जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण में 1 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और फिर 3 नवबंर को सभी नगर निगमों में वोटों की गिनती होगी।

जयपुर : नगर निगम चुनाव में वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका, 3 दर्जन कार्यकताओं ने ज्वाइन की BJPजयपुर : नगर निगम चुनाव में वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका, 3 दर्जन कार्यकताओं ने ज्वाइन की BJP

English summary
Voting continues for Jaipur Heritage, Jodhpur North and Kota North nagar nigam election
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X