Rajasthan के अलवर में जन आक्रोश यात्रा में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, सीएम गहलोत ने साधा निशाना

राजस्थान के अलवर जिले में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में अश्लील डांस का मामला सामने आया है। यात्रा में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया है। इसे लेकर सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधा है।

satish poonia

Rajasthan में अलवर जिले में भाजपा की जन आक्रोश रैली में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने से सियासी बवाल मच गया है। अलवर जिले के खेड़ली में जन आक्रोश सभा में दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी की मौजूदगी ने महिलाओं के अश्लील डांस करने के एक के बाद एक वीडियो वायरल होने से राजनीति में हलचल मच गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश भाजपा पर हमला बोला है और जन आक्रोश सभा को फ्लॉप शो बताते हुए महिलाओं से अश्लील डांस करवाने को पार्टी का भीड़ जुटाने का पैंतरा बताया है।

Recommended Video

    Rajasthan के अलवर में जन आक्रोश यात्रा में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, सीएम गहलोत ने साधा निशाना
    सीएम गहलोत ने साधा निशाना

    सीएम गहलोत ने साधा निशाना

    भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा की जन आक्रोश सभा पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। भाजपा ऐसे डांस से भीड़ जुटाना चाहती है। इनकी रैलियों में भीड़ नहीं आ रही है। भाजपा में मुख्यमंत्री पद के एक दर्जन से अधिक दावेदार हैं। खुद के फ्लॉप शो को भाजपा ऐसे डांस से हिट करना चाहती है।

    एक के बाद एक वीडियो वायरल

    एक के बाद एक वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर भाजपा की जन आक्रोश रैली के दौरान महिलाओं के डांस के वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद भाजपा हरकत में आई। इन वीडियो में महिलाएं अश्लील डांस करते नजर आ रही थी। बताया जा रहा है कि खेड़ली में मंगलवार को जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया था। जहां महिला डांसर्स को बुलाया गया था। उन्होंने रैली में मंच पर बैठे भाजपा नेताओं और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों और महिलाओं के सामने अश्लील डांस किया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एक्शन

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एक्शन

    अश्लील डांस को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एक्शन में आ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता करार देते हुए अलवर दक्षिण बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय नरूका से रिपोर्ट तलब की है। वीडियो वायरल होने के बाद अब भाजपा ने तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

    अब खुद ही घिर गई है भाजपा

    अब खुद ही घिर गई है भाजपा

    जन आक्रोश रैली में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेर रही भाजपा अब खुद ही घिर गई है। सरकार की विफलताएं गिनाने को लेकर की जा रही रैलियों में अश्लील डांस का मामला सामने आने के बाद जन आक्रोश यात्रा पर सवाल खड़े होने लग गए हैं। भाजपा खुद सभाओं में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, रेप और उत्पीड़न को मुद्दा बना रही है। लेकिन अश्लील डांस के बाद कई नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+