वसुंधरे राजे ने दिया बोटी-बोटी करने वाला बयान

vasundhara raje
करौली। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं ने तीखे बाण छोड़ने शुरु कर दिए हैं। हाल ही में उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के विधायक और कांग्रेसी नेता इमरान मसूद ने नरेंद्र मोदी की बोटी-बोटी करने वाला विवादित बयान दिया था। जिसका जवाब राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने विवादित बयान के साथ दिया है।

वसुंधरा राजे ने करौली में एक आम जन सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद इस बात को देखा जाएगा कि किसके टुकड़े होंगे। इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है। आ‍पत्ति इसलिए क्‍योंकि राजे ने अपने बयान में यह नहीं स्‍पष्‍ट किया कि आखिर टुकड़े किसके होंगे- इमरान मसूद के या फिर मुसलमान के।

कुछ दनों पहले कांग्रेस पार्टी से विधायक इमरान मसूद ने अपने एक विवादित बयान में कहा था कि वो नरेंद्र मोदी के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। इस बयान के बाद इमरान को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी हालांकि अभी वो जेल से बाहर हैं।

कांग्रेस के प्रवक्‍ता राशिद अली ने कहा है कि इस तरह के बयान से साफ पता चलता है कि भाजपा देश की सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि राजे को अपना स्‍तर देखकर बात करनी चाहिए, इमरान तो अभी अपरिपक्‍व हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+