राजस्थान में कांग्रेस का सफाया कर वसुंधरा राजे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित अन्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।
विधानसभा भवन से लगे जनपथ रोड पर लोगों की भारी भीड़ थी। यातायात नियंत्रण के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और यातायात पुलिस को तैनात किया गया था। इसके कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications